हैदराबाद में खुला एनएसजी का केंद्र

इस मौके पर चिदंबरम ने कहा कि जल्द ही हैदराबाद में एक प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा जहां 5,000 से अधिक कमांडो प्रशिक्षण हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा, "मुंबई हमले के बाद हमने वादा किया था कि एनएसजी के चार स्थानीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हमले के समय मानेसर से एनएसजी को मुंबई पहुंचने में कई घंटे लग गए थे। इसके बाद ही क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने के बारे में सोचा गया था।"

हैदराबाद से पहले चेन्नई और मुंबई में एनएसजी के स्थानीय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। चौथा केंद्र कोलकाता में स्थापित किया जाएगा। फिलहाल हैदराबाद के पुराने हवाई अड्डे पर ही एनएसजी का अस्थायी केंद्र है लेकिन तिरमुलघेरी में 23 एकड़ में इस केंद्र को बनाया जाएगा। इस पर 37 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

चिदंबरम ने कहा कि एनएसजी एक विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कार्यबल है। उन्होंने कहा कि एनएसजी को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में नहीं लगाया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+