85 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश के प्रस्ताव मंजूर
विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में जर्मनी की कंपनी बीएएसएफ का रसायन और उपभोक्ता उत्पादों के निर्माण हेतु विशेष विनिर्माण विशेषज्ञता के लिए 63 करोड़ रुपये का निवेश महत्वपूर्ण है।
पूंजी कंपनी वेंचरईस्ट पूंजी बाजार में 9.61 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दो जापानी कंपनियों मेटल वन कार्प और कुसाकाबे विनिर्माण इकाइयों के लिए क्रमश: 5.14 करोड़ और पांच करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।
मेटल वन कार्प संयुक्त उद्यम के तहत एक इस्पात प्रसंस्करण इकाई और कुसाकाबे ट्यूब और पाइप के कारखाने की स्थापना करेगी।
एफआईपीबी ने यूनाइटेड वायरलेस के अपने विदेशी निवेश को बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने सहित विदेशी निवेश के 14 प्रस्तावों पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications