हुंडई की बिक्री 17.6 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स की जून की बिक्री में पिछले साल की आलोच्य अवधि की तुलना में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कंपनी के अनुसार जून में उसने 47,267 वाहन बेचे जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 40,182 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी के निर्यात में भी 32.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी ने 24,251 वाहनों का निर्यात किया जबकि जून 2008 में उसने 18,301 वाहनों का निर्यात किया था।
उसकी घरेलू बिक्री में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले साल जून में जहां उसने घरेलू स्तर पर 21,881 वाहन बेचे वहीं इस साल 23,016 वाहन बेचे।
हुंडई इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने कहा, "वर्ष 2009 की पहली छमाही में विदेशी बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति बरकरार रही।"
हुंडई की छोटी कारों- सेंट्रो, आई10, गेट्ज और आई20 की बिक्री 42,524 रही, जबकि मझौले आकार की 4,706 कारें बेची गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications