कोयला खान में आग से राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने की आशंका
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूमिगत आग की लपटे राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब पहुंच चुकी हैं। सीसीएल अधिकारियों के अनुसार आग लगभग 3,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल चुकी है।
पिछले हफ्ते रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर रामगढ़ में स्थानीय निवासियों को लोहागेट के समीप कुजू खदान में आग भड़कने का पता चला।
सीसीएल के महाप्रबंधक टी.बी. मित्रा ने आईएएनएस को बताया, "अवैध ढंग से खनन के कारण और खदान का सुराख खाली रहने की वजह से आग फैली है। हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए उसे भरा जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि हालांकि खदान भरने का काम सोमवार को शुरू किया गया था, लेकिन मंगलवार को आग कम होने के बजाय और फैल गई।
मित्रा ने बताया, "कोयला कंपनियों को राष्ट्रीय राजमार्गो के आसपास खनन की इजाजत नहीं है। आग भड़कने की वजह अवैध खनन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications