मई में निर्यात में 29 प्रतिशत की गिरावट
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चालू वित्तीय वर्ष में भारत के निर्यात में गिरावट जारी है। मई में पिछले वर्ष की अवधि की तुलना में निर्यात में 29.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और कुल निर्यात घटकर 11.01 अरब डॉलर हो गया।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष मई में निर्यात 15.55 अरब डॉलर था। इस वर्ष अप्रैल में निर्यात में 33.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 10.74 अरब डॉलर रह गया।
अप्रैल-मई के दौरान व्यापार घाटा 10.21 अरब डॉलर रहने का अनुमान है,जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि से 19.88 अरब डॉलर से कम है।
आंकड़ों के अनुसार मई में तेल आयात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 10.5 अरब डॉलर की तुलना में 60.6 प्रतिशत घटकर 4.135 अरब डॉलर रह गया। इस महीने में गैर तेल आयातों में भी 25.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और वे 16.19 अरब डॉलर से घटकर 12.08 अरब डॉलर पर आ गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications