विदेशी कंपनियों को गैस खनन के ठेके दे सकता है बांग्लादेश
समाचार पत्र 'द न्यू एज' के अनुसार प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग को दो अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को नौ गैस क्षेत्रों का ठेका देने के संबंध में प्रस्ताव मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति के सामने भेजने को कहा है।
अमेरिकी कंपनी कोंको फिलीप को गहरे समुद्र में खनन का जबकि आयरिश कंपनी तुलो आयल को छिछले पानी के ब्लाकों का सौदा दिया जा सकता है।
भारत और म्यांमार के साथ समुद्री सीमा पर कोई समझौता नहीं होने के कारण बांग्लादेश में तेल और गैस खनन से बहुराष्ट्रीय कंपनियां परहेज करती रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications