पंजाब पुलिस को मिला अत्याधुनिक वाहन
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, "पंजाब पुलिस की विशेष इकाई द्वारा यह अत्याधुनिक वाहन तैयार किया गया है। इसमें एक बुलेट प्रुफ चैम्बर और दो मशीन गन हैं। इन मशीन गनों को जमीन से 16 से 20 फुट ऊपर तक उठाया जा सकता है। आतंकवादियों और उग्रवादियों का मुकाबला करने में यह वाहन बहुत प्रभावी होगा।"
पंजाब के फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब पुलिस के तकनीकी विभाग के कर्मचारियों और अन्य शोध संस्थानों ने मिलकर यह सुरक्षा वाहन तैयार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications