नेवरलैंड में दफनाए जाएंगे जैक्सन
लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को इस सप्ताहांत उनकी सबसे पसंदीदा जगह नेवरलैंड में सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा। जैक्सन की बीते गुरुवार को मौत हो गई थी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जैक्सन के शव को लास एंजेलिस से 130 किलोमीटर दूर नेवरलैंड ले जाया जाएगा। जहां कभी जैक्सन का आलीशान घर हुआ करता था।
लास एंजेलिस में शुक्रवार सुबह 10 बजे से जैक्सन की शवयात्रा लास एंजेलिस के सड़कों से गुजरने के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद रहने की संभावना है।
एक सूत्र ने बताया, "जैक्सन का परिवार उनकी अंतिम विदाई को खास बनाना चाहता है। वे सबको चौंकाना चाहते हैं। हालांकि इसको अभी गुप्त ही रखा गया है।"
सूत्र ने कहा कि जैक्सन हमेशा कहते थे कि नेवरलैंड ने उन्हें नौजवान बनाए रखा। उल्लेखनीय है कि जैक्सन ने 1988 में नेवरलैंड खरीदा था लेकिन कर्जो से घिरने के बाद वह इसे 2003 में छोड़कर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications