बारामूला में हिंसा जारी, 2 की मौत

Violence in Baramulla
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला कस्बे में एक महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस थाने के अंदर उसे प्रताड़ित किया गया। महिला के आरोप के बाद बारामूला में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शन के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई और भीड़ ने पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सोमवार रात भर कर्फ्यू के बाद मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी है। हालांकि स्थिति नियंत्रित बतायी जा रही है।

सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी जब भीड़ हिंसा से बाज नहीं आई और उसने पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।

एक की हालत गंभीर

इस दौरान कई लोग घायल हो गए। गोली लगने के कारण सलीम राशिद वानी (24) नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तारिक अहमद मलिक (34) नामक एक दूसरे व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

घायलों की देखभाल कर रहे श्रीनगर के सूरा मेडिकल इस्टीट्यूट के चिकित्सकों ने एक और घायल व्यक्ति की हालत को गंभीर बताया है। छह अन्य घायलों के बारे में बताया गया है कि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। प्रशासन ने हिंसा के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "सार्वजनिक जीवन और संपत्ति की हिफाजत के लिए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।"

पुलिस के विरोध में हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी ने मंगलवार से तीन दिन की हड़ताल की घोषणा कर दी है। हुर्रियत के नेतृत्‍व में की जा रही इस हड़ताल में शहर में बंद का आह्वान किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+