तालिबान ने पाक से शांति संधि तोड़ी

Taliban
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार और तालिबान के बीच पिछले साल हुई शांति संधि को तालिबान ने सोमवार को समाप्त करने की घोषणा की। तालिबान ने यह कदम पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में जारी सैन्य अभियान की वजह से उठाया। पिछले साल 17 फरवरी को तालिबान ने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सरकार के साथ नौ सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला अहमदी ने बताया कि (वजीरिस्तान में स्थानीय परिषद) शूरा ने फैसला किया है कि जब तक सरकार ड्रोन हमले नहीं रुकवाती और उत्तरी वजीरिस्तान से सेना नहीं हटाती तब तक उसके खिलाफ हमले जारी रहेंगे।

वहीं पाक सरकार का कहना है कि उन्होंने शांति संधि तालिबान के साथ नहीं बल्कि कबायली बुजुर्गो के साथ की थी। इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि रविवार को आतंकवादियों द्वारा वाचा बाबा क्षेत्र में सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम 27 जवान मारे गए। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकानों पर गोलाबारी की, जिसमें कम से कम पांच नागरिक मारे गए।

सुरक्षा बलों ने सोमवार को ही पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के डेरा इस्माइल खां में एक अन्य कार्रवाई में दो तालिबानी कमांडरों को मार गिराया और पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+