स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्‍या 104 हुई

Swine flu precautions
नई दिल्ली। देश में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले सामने आए। इस तरह इस ए (एच1एन1) वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 104 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यह जानकारी दी।

आजाद ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "देश में स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब इससे संक्रमित लोगों की संख्या 104 हो गई है।"

61 मरीज ठीक हुए

आजाद ने बताया कि अब तक 61 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संक्रमित लोगों में नौ बच्चे हैं।

बकौल आजाद, "104 में से 95 ऐसे मामले हैं, जो विदेशों से हमारे यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा नौ अन्य को उन्हीं के परिजनों से यह बीमारी लगी है। इस तरह भारत में अब तक सही मायने में नौ मामले ही सामने आए हैं, जिन्हें संक्रमण से यह बीमारी हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+