सिख छात्र नस्ली हमले का शिकार

मंगलवार को 22 वर्षीय रेशम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम जब वो डांडेनोंग स्टेशन पर खड़ा था, कुछ युवकों ने वहां से गुजरते हुए उसे गाली दी और निकल गये।
शायद कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं आता...
रेशन के मुताबिक कुछ ही देर बार फिर से कुछ युवक कैंचियां लेकर आये और रेशम सिंह की पगड़ी उतारने व बाल काटने के प्रयास करने लगे। इस दौरान हाथापाई हुई, जिसमें युवकों ने रेशम सिंह को पीटा भी। रेशम के दोस्तों के पहुंचने पर वो युवक भाग निकले।
मामले की रिपोर्ट स्थानीय थाने में लिखायी जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। रेशम सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में नस्ली हमलों पर भर्तस्ना प्रकट करते हुए कहा, "अगर एजूकेशनल एजेंटों ने भारत में ही यह बता दिया होता कि ऑस्ट्रेलिया में जीवन इतना कठिन होता है, तो मैं यहां कभी नहीं आता।"


Click it and Unblock the Notifications