अमेरिका छोड़ रही हैं कई कंपनियां

Barack Obama
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की संरक्षणवादी नीति को देख कई कंपनियां अमेरिका से अपनी इकाइयां हटाने की तैयारी में जुट गई हैं। फिलहाल आधा दर्ज कंपनियों ने खुल तौर पर कहा है, कि ओबामा की नीति के कारण ही वो अमेरिका से बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। हालां‍कि कंपनियों के ऐसे कदम ओबामा के लिए चिंता का विषय भी बन सकते हैं।

अमेरिका से अपनी इकाईयों को स्‍थानांतरित कर रहीं कंपनियों में टाइको इंटरनेशनल और इंगरसोल रांड हैं। ये कंपनियां अपनी इकाइयां स्विट्जरलैंड या यूरोप में स्‍थापित करने की तैयारी में हैं। स्विट्जरलैंड और यूरोप दोनों जगह अमेरिका के मुकाबले ज्‍यादा टैक्‍स की बचत हो सकती है। दोनों देशों में टैक्‍स कानून भी पूरी तरह स्‍थापित हैं।

कंपनियों की मजबूरी भी

अंतर्राष्‍ट्रीय टैक्‍स विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका से इकाईयां बाहर ले जाने पर भी भारी भरकम रकम चुकानी होगी। यही नहीं शेयर बाजार की सूची में से भी उन कंपनियों को हटाया जा सकता है। यही कारण है कि कई कंपनियां चाह कर भी अमेरिका से बाहर नहीं जा सकती हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका के राष्‍ट्रपति बाराक ओबामा ने नई संरक्षणवादी नीति का ऐलान किया, जिसके अंतर्गत कहा गया है कि जो कंपनियां अपनी इकाइयां अमेरिका से बाहर स्‍थापित करेंगी, उन पर भारी भरकम टैक्‍स लादा जाएगा। ओबामा ने बेंगलुरू जैसे शहरों की जगह अमेरिका के बोफालो शहर में इकाईयां स्‍थापित करने की वकालत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+