पाक में विस्फोटः 4 मरे, 3 घायल

धमाका दक्षिणी-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा-कराची राजमार्ग में हुआ। राजमार्ग के समीप ही स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में अचानक विस्फोट हुआ जिससे मौके पर मौजूद चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
'जियो टीवी' ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है सोराब क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर हुए इस विस्फोट में चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर पड़ताल शुरु कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट जबरदस्त था जिसमें नजदीकी इमारतों को नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications