दिल्ली: पानी वेस्ट किया तो जुर्माना

दीक्षित ने दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश जारी करते हुए कहा कि पानी की कमी है लेकिन उतना भी नहीं जितना मीडिया में दिखाया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड से पानी के पाइपों को तुरंत ठीक करने और पानी के दुरूपयोग करने वालों पर दंड लगाने को कहा।
जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं
गर्मी के बढ़ने के साथ राजधानी में पानी की भारी किल्लत हो गई है। दिल्ली के करीब 1.48 करोड़ लोगों को 275 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से 397.3 करोड़ लीटर पानी की जरूरत है। जबकि जल बोर्ड इतने पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।
दिल्ली में तो शीला दीक्षित ने फरमान जारी कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश का क्या होगा, जहां लगातार जलस्तर गिरता जा रहा है और सभी प्रमुख शहरों में पेय जल की समस्या बनी हुई है। फिलहाल माया सरकार ने इस संबंध में कोई कारगर कदम नहीं उठाये हैं, लेकिन अगर भूविशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भी पानी का संकट गहराने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications