Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यमन एयरवेज: कई यात्रियों के शव मिले

Yemen Airways
साना(यमन)। मंगलवार को हिंद महागसागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए यमन एयरवेज के यात्री विमान में सवार कई यात्रियों के शव कोमोरोस द्वीप के समीप पाए गए हैं। विमान में चालक दल के 11 सदस्यों समेत 153 लोग सवार थे जिनमें तीन शिशु भी थे।

यमनी नेशनल सिविल एविएशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मुहम्मद अब्दुल-कदबर ने बताया, कि प्रत्यक्षदर्शियों ने कोमोरोस द्वीप समूह के समीप कई शव और तेल की धार देखी है। उन्होंने यह भी कहा कि "हादसे में जीवित बचने वालों के बारे में कोई सूचना नहीं है।"

विमान सीएम-300 यमन से होते हुए कोमोरोस द्वीपसमूह की राजधानी मोरानी जा रहा था तभी तड़के 1.51 बजे फ्लाइट कंट्रोलर का संपर्क विमान से कट गया। फ्रांस से मिली खबरों में कहा गया है कि विमान में 66 फ्रांसीसी नागरिक सवार थे। विमान फ्रांस में यात्रा शुरु करने के बाद यमन में रुका था और आगे के सफर पर निकला था।

अब्दुल कदबर यात्रियों की नागरिकता के बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि विमान तूफानी मौसम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय हवाएं 161 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मोरानी हवाई अड्डे से 16-17 समुद्री मील दूरी पर शव और तेल की धार देखे जाने की जानकारी दी है। यमन एयरवेज और यमन विमानन प्राधिकरण के जांच दलों के मंगलवार को मोरानी रवाना होने की खबर है।

मालवाहक और सैन्य हेलीकाप्टरों समेत फ्रांसीसी नौसेना इकाइयों ने जांच और बचाव अभियान शुरु कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+