बर्नार्ड मैडाफ को 150 वर्ष की जेल

अब तक की सबसे बड़ी फ्रॉड योजना पोंजी के कारण हजारों पीड़ितों को लाखों डॉलर की चपत लगी थी। गिरफ्तारी के बाद ही मैडॉफ ने इस धोखेबाज योजना को चलाने की बात कबूल कर ली थी।
मैडॉफ इस समय (71) वर्ष के हैं और अब उन्हें अपनी पूरी ज़िदगी सलाखों के पीछे गुजारनी पड़ेगी। मैडॉफ को धोखाधड़ी, काले धन को सफेद बनाना, झूठी गवाही और अमेरिकी प्रतिभूति व विनिमय आयोग के साथ धोखाधड़ी सहित 11 आपराधिक मामलों के लिए दोषी पाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications