ऊर्जा शेयरों में उछाल के साथ अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
कच्चे तेल के दाम 3.4 प्रतिशत बढ़कर 71.49 प्रति बैरल होने से एक्सॉन मोबाइल और शेवरॉन जैसे पेट्रोल उत्पादकों के शेयरों में तेजी आई।
डाओ जोंस सूचकांक में लगातार दो हफ्तों की गिरावट के बाद यह सकरात्मक रुख देखने को मिला।
इसी हफ्ते अमेरिकी श्रम विभाग बेरोजगारी के मासिक आंकड़ों जारी करने वाला है, जबकि प्राइवेट कांफ्रेंस बोर्ड ग्राहकों के विश्वास पर मासिक रिपोर्ट पेश करेंगे।
डाओ जोंस सूचकांक 90.99 अंक या 1.08 प्रतिशत बढ़कर 859.35 पर पहुंच गया जबकि स्टेंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक 8.33 अंकों या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 927.23 पर पहुंच गया। इसी तरह नेस्डेक कम्पोजित सूचकांक 5.84 अंकों या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 1844.06 तक जा पहुंचा।
शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा में भी आंशिक गिरावट आई और 71.14 यूरोसेंट से घटकर 71 यूरो रह गया। हालांकि डॉलर में जापानी येन के मुकाबले तेजी देखी गई और यह 95.18 से बढ़कर 96.05 रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications