चिदंबरम ने मुंबई में आतंक निरोधी केंद्र का उद्घाटन किया
एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि किसी भी आतंकी हमले की स्थिति में पहले पुलिस कार्रवाई करेगी, लेकिन राज्य सरकार इस मामले में एनएसजी कमांडो की मदद ले सकती है।
मुंबई का यह आतंक निरोधी एनएसजी केंद्र मरोल में एक 23 एकड़ के भूखंड पर विकसित किया गया है। यह केंद्र महानगर के दोनों हवाई अड्डों के करीब स्थित है। यहां मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इस केंद्र का निर्माण मुंबई में आतंकी हमले के छह महीने के भीतर महाराष्ट्र सरकार, हवाई अड्डा प्राधिकरण और सेना के संयुक्त प्रयास से किया गया है।
चिदंबरम चेन्नई और हैदराबाद में भी बुधवार को ठीक इसी तरह के केंद्र का उद्घाटन करेंगे। कोलकाता के अलावा सरकार जोधपुर और गुवाहाटी में भी इस तरह के एनएसजी केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications