मानसून पूर्व फुहारों से सराबोर हुए दिल्लीवासी
मौसम विभाग के अधिकारियों का हालांकि कहना है कि यह मानसून पूर्व की बारिश है। उनके मुताबिक दिन में भी बारिश हो सकती है।
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "यह मानसून पूर्व की बरसात है। संभावना है कि दिन भर बरसात हो। हालांकि आद्र्रता का स्तर बढ़ गया है।"
सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जिसके चलते राजधानी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक दिन का सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications