विद्यालयों में समय पर्वितन के लिए जिला कलेक्टर अधिकृत
यह जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि गर्मी में प्रदेश के विद्यालयों का समय अधिकांशत: सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक का होता है। दोपहर के समय विद्यार्थियों को अत्यधिक गर्मी के प्रकोप के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अत: गर्मी के प्रकोप के कारण उत्पन्न इन परिस्थितियों में विद्यालयों में छात्रों के आने जाने के समय में पर्वितन करने के लिए सम्बन्धित जिले के जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।
मेघवाल ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार अध्यापकों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा मिड-डे-मिल निरन्तर रूप से जारी रखा जाकर छात्रों को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध करवाया जाएगा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications