बारामूला हिंसा के बाद तनाव
घायल युवक की पहचान बिलाल अहमद के रूप में की गई है। पुराने कस्बे के इलाके में कर्फ्यू का उल्लंघन कर वहां तैनात सुरक्षा बलों पर पथराव करने के दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में वह युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।
अहमद को श्रीनगर स्थित सूरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को बहुत नाजुक बताया है।
बारामूला में उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी और 10 घायल हो गए थे। उसके बाद प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था।
एक महिला ने आरोप लगाया था कि पुलिस थाने के अंदर एक पुलिस अधिकारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला के आरोप के बाद उग्र भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया था।
लेकिन पुलिस ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि महिला कई सारे नागरिकों की उपस्थिति में थाने में आई थी और वह अपने पति की रिहाई की मांग कर रही थी। उसका पति एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में हवालात में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications