हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को अपरान्ह मानसून पहुंचा। पूरे राज्य में दिन भर अच्छी बारिश होती रही।"
सिंह ने कहा कि बारिश के कारण पारा काफी नीचे आ गया।
शिमला में 6.2 मिलीमीटर, धर्मशाला में 23 मिलीमीटर, उना में 22.4 मिलीमीटर और किन्नौर जिले के कालपा में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मनमोहन सिंह ने कहा, "यद्यपि मानसून एक सप्ताह देरी से आया है, लेकिन अगले कुछ दिनों के भीतर यह और गहरा जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications