असम में 4 हिन्दी भाषियों की हत्या
गुवाहाटी, 30 जून (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर के राज्य असम में मंगलवार को एक ही परिवार के चार हिन्दी भाषियों की उग्रवादियों ने हत्या कर दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हथियारों से लैस उग्रवादियों ने सोनितपुर जिले के रांगापाड़ा गांव में मंगलवार तड़के हमला बोल दिया। उग्रवादी यहां के एक हिन्दी भाषी परिवार के घर में घुस गए और अंधाधुंध गोलिया बरसानी आरंभ कर दी। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में पति, पत्नी, उनका बच्चा और उनका एक संबंधी शामिल है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "हमें आशंका है कि हत्या करने वाले प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फंट्र ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सदस्य थे। इस घटना के बाद हमने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications