छह महीने के अवकाश के बाद काम पर लौटे एप्पल प्रमुख
सेनफ्रांसिस्को, 30 जून (आईएएनएस)। एप्पल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव जॉब्स छह महीने के चिकित्सा अवकाश के बाद काम पर लौट आए हैं। इस अवकाश के दौरान उन्होंने अपने लीवर का प्रत्यारोपण कराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एप्पल के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, "जॉब्स फिलहाल काम पर लौट आए हैं। वह घर से ही अपना कामकाज देख रहे हैं। हमें बेहद खुशी है कि वह काम पर लौट आए हैं।"
उल्लेखनीय है कि एप्पल प्रमुख ने जनवरी महीने में छह महीने का चिकित्सा अवकाश लिया था। उनकी अनुपस्थिति में चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी टिम कुक कंपनी का कामकाज देख रहे थे।
टेनेसी के मेम्फिस स्थित मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय अस्पताल ने पिछले मंगलवार को एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि जॉब्स का लीवर प्रत्यारोपण किया गया है। वाल स्ट्रीट जर्नल ने इस सप्ताह के आरंभ में खबर दी थी कि करीब दो महीने पहले उनका लीवर प्रत्यारोपण किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications