गोपालकृष्ण पिल्लै ने गृह सचिव का पदभार संभाला
पिल्लै 1972 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और केरल काडर से संबंधित हैं। पिल्लै वाणिज्य विभाग के सचिव सहित राज्य और केन्द्र सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे करीब 5 वर्ष गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सभी नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध कराना, पुलिस सुधारों का कार्यान्वयन, बाहरी तत्वों के खतरों से निपटने सहित देश के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गृह मंत्रालय और भारत सरकार के समर्थन से वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications