ब्रिटिश दूतावास के कर्मचारियों को हिरासत में लेने की अमेरिका ने की निंदा
वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में ब्रिटिश दूतावास के कम से कम पांच स्थानीय कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की घटना की निंदा की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लिंटन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "दूतावास के कर्मचारियों को हिरासत में लिया जाना निंदनीय है। उन्हें रिहा किए जाने की ब्रिटेन की मांग का हम समर्थन करते हैं।"
राष्ट्रपति चुनाव में कथित तौर पर हुई धांधलियों के बाद देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने का आरोप लगाते हुए ईरानी अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को हिरासत में लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications