150 यात्रियों से भरा यमन एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)
एयरवेज कंपनी के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी डीपीए से बातचीत में इस दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "विमान अपने निर्धारित समय पर मोरोनी पहुंचने वाला था कि उसके 15 मिनट पहले ही वह कोमोरोस द्वीप में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"
अधिकारी ने कहा, "हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस दुर्घटना में कोई यात्री जीवित बचा भी है या नहीं।"
इस विमान में यात्रिओं और कर्मचारियों को मिलाकर कुल 150 लोग सवार थे। विमान यमन की राजधानी सानाअ से कोमोरोस के लिए रवाना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications