अंतत: दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक (लीड-2)

भीषण गर्मी के कारण बिजली और पानी की समस्या से ग्रस्त राजधानीवासी मंगलवार शाम को हुईअच्छी बारिश को देख खिल उठे।

एक वैज्ञानिक सुदिशा भोला ने कहा, "मंगलवार शाम हुई बारिश में भींगना आनंदायक था। पूरे दिन काफी गर्मी थी और शाम को हुई बारिश ने राहत पहुंचाई।"

इससे पहले मौसम विभाग के निदेशक अजीत त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "मानसून राजधानी के दरवाजे तक पहुंच गया है। हम अगले एक या दो दिनों में क्षेत्र में बारिश की आशा कर सकते हैं।"

आज शाम करीब 45 मिनट तक हुई बारिश का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में राजधानीवासी अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकले।

शहर के एक निवासी मनीष सिंह ने कहा, "काफी लंबे समय के बाद मैं अपने दोस्तों के साथ इंडिया गेट गया और खूब मस्ती की। मौसम काफी सुहाना और ठंडा था।"

दक्षिण पश्चिम मानसून के आज राजधानी में दस्तक दे देने से लगता है कि दिल्लीवासियों को पानी और बिजली के संकट से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।

मंगलवार को राजधानी में उच्चतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता का स्तर 87 प्रतिशत था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने और अधिक बारिश का अनुमान लगाया है और कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

मौसम विभाग के दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड, पूरे जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और हरियाणा व पंजाब में सक्रिय हो गया है।

त्यागी ने कहा कि पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम क्षेत्र के अधिकतर भागों में बारिश होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+