गैस से भरी मालगाड़ी के दो डब्बों में विस्फोट से एक की मौत
वियारेज्जियो (इटली), 30 जून (आईएएनएस)। तुस्कान बंदरगाह शहर में एक रेलवे स्टेशन पर गैस से भरी मालगाड़ी के दो डब्बों में विस्फोट हो जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, "अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मालगाड़ी के डब्बों के पटरी से उतर जाने से यह हादसा हुआ। डब्बों में गैस भरा थी। पटरी से उतरते ही डब्बों में विस्फोट हो गया और आग लग गई। आग की लपटें आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गईं।"
खबरों के मुताबिक आग से आसपास के घर भी प्रभावित हुए हैं। एहतियान आसपास के सभी घरों को खाली करा लिया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications