अफगानिस्तान में दो दर्जन से ज्यादा तालिबानी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सोमवार को देश के बागलन -ए- मरकजी जिले में कई घंटों तक चले संघर्ष में दर्जनों तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं।
प्रांत के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान सईदखिली ने बताया कि यह संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ जब कोकचिनार इलाके में पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्रवेश किया।
उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में तालिबान के 15 आतंकवादी और दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इलाके को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications