बाबरी विध्वंस के लिए भाजपा और कांग्रेस बराबर के जिम्मेदार : मायावती (लीड-1)

लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और अगर वह चाहती तो बाबरी मस्जिद की शहादत को रोक सकती थी।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सबको पता है कि बाबरी मस्जिद ढहाने में जितनी भूमिका भाजपा की है उतनी ही कांग्रेस की भी है। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख ने कहा कि मुझे और मेरी पार्टी को भरोसा है कि लिब्रहान आयोग ने बाबरी मस्जिद की शहादत में भाजपा और कांग्रेस दोनों की भूमिका की जांच की होगी।

उन्होंने कहा कि जांच की पारदर्शिता के लिए इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। साथ ही लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम सामने आए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है इस पर समस्त देश की नजर रहेगी।

मायावती ने कहा कि अब देखना होगा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का साहस जुटा पाएगी है या नहीं।

मायावती ने कहा कि लिब्रहान कमीशन ने जांच में काफी लंबा समय लगाया, जो नहीं लगना चाहिए था। इसमें पैसे की बर्बादी हुई। मालूम हो कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की जांच कर रहे लिब्रहान आयोग ने गठन के 17 वर्षो और कार्यकाल में मिले 48 विस्तार के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+