Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विदेश सचिव के तौर पर मेनन की जगह लेंगी निरुपमा राव (लीड-1)

राव एक अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगी। इस पद पर बैठने वाली राव दूसरी महिला हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का भी कार्यभार संभाल चुकी हैं।

सरकार ने मंगलवार को राव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह मेनन का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को अवकाश प्राप्त कर रहे हैं। मेनन तीन साल तक इस पद पर रहे।

आईएएनएस ने बीजिंग में जब राव से संपर्क किया तब उन्होंने बताया कि नियुक्ति की घोषणा के साथ ही उनके पास शुभकामना संदेशों की झड़ी लग गई है।

इस कुर्सी पर बैठने वाली राव दूसरी महिला हैं। इससे पहले चोकिला अय्यर ने 2001 में संक्षिप्त समय के लिए यह पद संभाला था।

राव 1973 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) परीक्षा में अव्वल रही थीं। उन्हें भारतीय विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता बनने का गौरव हासिल है। उन्होंने यह पद 2001 में संभाला था।

चीन में कूटनीतिक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा राव 2002 में श्रीलंका और पेरू में भी राजदूत रही हैं। इसके अलावा उन्होंने मॉस्को में 'डिप्टी चीफ ऑफ मिशन' और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया है। इसके बाद राव भारतीय विदेश सेवा के प्रमुख के तौर पर स्वदेश लौट आई थीं।

राव का विवाह भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुधाकर राव से हुआ है। सुधाकर इन दिनों कर्नाटक के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+