लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक हो : मायावती
बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख ने कहा कि लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में जिन लोगों को दोषी पाया गया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, इस पर समस्त देश की नजर रहेगी।
मायावती ने कहा कि अब देखना होगा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का साहस जुटा पाएगी या नहीं।
मालूम हो कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की जांच कर रहे लिब्रहान आयोग ने गठन के 17 वर्षो और कार्यकाल में मिले 48 विस्तार के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications