मुंबई में बने समुद्री पुल का नामकरण राजीव गांधी के नाम पर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने भी इस पुल का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने का समर्थन किया। पुल का उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया।
यह पुल मुंबई के दो उपनगरीय इलाकों बांद्रा और वरली को आपस में जोड़ेगा। इसकी लंबाई 5.6 किलोमीटर है। अरब सागर में बने इस पुल के निर्माण में कुल 1634 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
अधिकारियों कहना है कि इस पुल पर से प्रतिदिन 150,000 वाहन गुजरेंगे, जिन्हें एक बार पुल पार करने के लिए 50 से 100 रुपये तक टोल टैक्स देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications