नक्सल समर्थकों का दिल्ली में माकपा कार्यालय पर प्रदर्शन
नक्सल समर्थकों ने पश्चिम बंगाल की माकपा नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
नक्सल समर्थकों द्वारा मीडिया को इस विरोध प्रदर्शन के बारे में सूचित किए जाने के बाद ए.के.गोपालन भवन स्थित माकपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "लगभग 400 सुरक्षा कर्मी ए.के.गोपालन भवन के बाहर द्विस्तरीय सुरक्षा घेरे के रूप में सुबह से ही मुस्तैद थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications