गुजरात के भाजपा विधायक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
चौहान को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल के निर्देश पर सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।
राज्य के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौहान को पंचमहल जिले की एक अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा।
गोधरा में 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग के कारण हुई 59 लोगों की मौत के बाद राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी।
इन दंगों की जांच सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच टीम कर रही है। इस टीम ने चौहान को भगौड़ा घोषित कर रखा था।
राजगढ़ के नजदीक दाहोद में दंगा भड़काने का मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को पुलिस ने चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
सत्ताधारी दल के विधायक पर गोधरा के नजदीक देवगढ़ बरिया उपमंडल के वाव कुंडली गांव में हिंसा भड़काने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications