भाखड़ा बांध से और अधिक पानी जारी होगा
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि भाखड़ा से 28 हजार घन फुट और पोंग बांध से सात हजार घन फुट पानी जारी किया जाएगा।
दोनों बांधों से जारी होने वाला पानी पंजाब और हरियाण में धान के किसानों के लिए काफी महत्व रखता है। साथ ही बीबीएमबी से बिजली का उत्पादन 3.3 करोड़ यूनिट से बढ़कर 3.6 करोड़ यूनिट हो जाएगा।
बीबीएमबी ने जलाशय में पानी के स्तर में कमी के कारण 25 जून को दोनों बांधों से 22 हजार और छह हजार घन फुट पानी जारी करने का निर्णय लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications