उप्र में ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मारा
जिले के रसड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना रसड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है, जहां आज सैकड़ों ग्रामीणों के एक तेंदुए को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने आज गांव के एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तेंदुए के हमले में घायल सभी 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर प्रभागीय वन अधिकारी(डीएफओ) गणेश भट्ट ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही घटना की छानबीन कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब पांच साल है। वह कहां से आया इस बारे में पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि तेंदुआ चंदौली जिले में स्थित काशी वन्यजीव प्रभाग से भटककर आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications