भाजपा ने चुनाव आयोग से मायावती को नोटिस जारी करने का आग्रह किया
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "हम चुनाव आयोग से निवेदन करते हैं कि इस मामले में वह मायावती को एक नोटिस जारी करे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चुनाव चिह्न् (हाथी) के साथ मायावती की प्रतिमाएं चुनाव के समय हमेशा चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करती रहेगी।"
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में एक जांच शुरू की है। किसी लोकतांत्रिक देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी जीवित राजनीतिज्ञ ने अपनी मूर्तियां स्थापित की है। हां, सद्दाम हुसैन ने इराक में ऐसा जरूर किया था।"
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "हम लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने का विरोध नहीं करते, क्योंकि वह देश के एक नायक थे और हम उनका सम्मान करते हैं।"
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से मायावती और प्रमुख दलित नेताओं की मूर्तियों पर सार्वजनिक धन के इस्तेमाल के बारे में चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications