लालगढ़ में शिविर में बच्ची का जन्म
सूत्रों के अनुसार मां पार्बती किस्कु ने बच्ची का नाम रात्रि रखा है, क्योंकि उसका जन्म पिछले गुरुवार की रात तमाम मुश्किलों के बीच हुआ था। किस्कु को अपने छोटे-से झोपड़े को छोड़ कर मजबूरी में शिविर में शरण लेना पड़ा है।
पिछले कुछ दिनों से शिविर में शरण लिए एक अन्य ग्रामीण ने बताया, "नवजात बच्ची फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। हम सभी मां और बच्ची का पूरा ख्याल रख रहे हैं।"
राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) में उप महानिरीक्षक एस.एन.गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, "मैंने शिविर में रह रहे सभी लोगों की स्थिति की जानकारी ली है और मुझे पता चला है कि मां-बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं।"
गुप्ता ने कहा, "अब मुझे शिविर में किसी चिकित्सक की व्यवस्था के बारे में सोचना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications