अदालत से भागने की कोशिश में अस्पताल पहुंच गया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय राजा और 20 वर्षीय सनी 500,000 रुपये लेकर दिल्ली से भागे थे। हालांकि वे दोनों दिल्ली पुलिस द्वारा यहां पकड़ लिए गए थे और दोनों को जिला अदालत में मंगलवार को पेशी के लिए लाया गया था।
चंडीगढ़ सेक्टर 17 के थाना प्रभारी रमेशचंद्र शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "अदालत में सुनवाई के बाद राजा ने पानी पीने के लिए बोला और अचानक दीवार के ऊपर से कूद गया। सनी जो कि उसके रिश्ते में भतीजा लगता है, उसने भी भागने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि राजा के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले अदालत ने राजा और सनी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। दोनों के पास से चोरी की गई राशि में 400,000 रुपया पुलिस ने बरामद भी कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications