निरुपमा राव का अगला विदेश सचिव बनना तय
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राव का नाम मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के पास भेज दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
चीन में कूटनीतिक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा राव श्रीलंका और पेरू में भी राजदूत रही हैं। इसके अलावा उन्होंने मॉस्को में 'डिप्टी चीफ ऑफ मिशन' और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications