चंडीगढ़ में जून में सबसे कम वर्षा होने का रिकार्ड
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में सोमवार तक मात्र 37.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि यहां 27 जून तक मात्र 11 मिमी वर्षा ही दर्ज हुई थी।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक चतर सिंह मलिक ने आईएएनएस को बताया,"पश्चिमी क्षेत्र के कमजोर पड़ जाने के कारण इस साल जून में कम वर्षा हुई है।"
पिछले एक एक दशक के दौरान सबसे अधिक वर्षा वर्ष 2008 में 376 मिमी हुई थी। हालांकि उस साल मानसून जून के दूसरे सप्ताह में आ गया था।
मलिक ने बताया कि इसमे कोई दो राय नहीं है कि पिछले साल की तुलना में इस बार पंजाब और हरियाणा में कम बारिश हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications