संयुक्त राष्ट्र महासचिव म्यांमार का दौरा करेंगे
संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि मून शुक्रवार और शनिवार को म्यांमार के दौरे पर होंगे।
मून के कार्यालय की प्रवक्ता मिशेल मोंटास ने कहा है कि बान की मून संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की दीर्घकालिक चिंताओं सहित कई सारे मुद्दों पर वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत करने के लिए म्यांमार का दौरा कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसके पहले मई 2008 में आए नर्गिस तूफान के बाद म्यांमार का दौरा किया था।
उम्मीद है कि अपने दौरे के दौरान मून सरकार और विपक्ष के बीच संवाद बहाली, प्रामाणिक चुनाव के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने तथा राजनीतिक बंदियों के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications