गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 45.23 अंकों की बढ़त के साथ 14830.97 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4391.50 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 153.75 अंक गिरकर 5230.09 और स्मॉलकैप 147.82 अंक गिरकर 5887.86 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14907.48 के उच्चतम और 14420.41 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। इस दौरान बीएसई के सभी सेक्टरों के सूचकांक में गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा रियल्टी सेक्टर में 7.42 प्रतिशत यानी 256.88 अंकों की गिरावट देखी गई, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर के सूचकांक में केवल 0.55 प्रतिशत की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1846 कंपनियों के शेयरों में गिरावट जबकि 757 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications