अमेरिकी सेना के हटने पर एकता और सतर्कता जरूरी : इराकी नेता

बगदाद, 30 जून (आईएएनएस)। इराकी नेताओं ने देश के शहरों और कस्बों से अमेरिकी सेना के हटने की योजना के मद्देनजर मंगलवार को सतर्कता और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने सरकारी टेलीविजन पर रक्षा, गृह और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रियों और संबद्ध अधिकारियों से कहा कि महान कामयाबी हासिल करने के उनके प्रयास फलदायी हों।

सरकार ने अमेरिका और इराक के बीच 2008 में हुए समझौते के तहत इराक के शहरों से अमेरिकी सैनिकों के हटने की समयसीमा मंगलवार को राष्ट्रीय संप्रभुता दिवस घोषित किया।

इराकी राष्ट्रपति जलाल तालाबानी ने टेलीविजन पर अपने प्रसारण में कहा, "हम आज के दिन को मनाते समय उन नुकसानों को नहीं भूलेंगे जो हमें अल कायदा और बाथ पार्टी के बचे-खुचे लोगों की देश की अस्थिर करने और आतंकवाद फैलाने की कोशिशों से पहुंचे हैं।"

तालाबानी ने अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय फौजों का उनके बलिदानों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

अमेरिकी सेना की वापसी का जश्न मनाने के लिए सोमवार रात बगदाद के सबसे बड़े पार्क में भारी संख्या में लोग जमा हुए। इससे पहले सोमवार को कई जबरदस्त हमले हुए।

130,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक इराक में रहेंगे और उनमें से बहुत से इराकी यूनिट्स में काम करते रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+