भाजपा ने फिर कहा, मंदिर वहीं..
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इस पूरे मसले का कोई रचनात्मक समाधान निकलना चाहिए क्योंकि दुनिया भर के हिंदू विवादित स्थल पर एक भव्य मंदिर बनवाना चाहते हैं। भाजपा भी चाहती है कि वहां मंदिर बने।"
1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना की जांच कर रहे लिब्रहान आयोग ने मंगलवार को अपने गठन के 17 साल बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रिपोर्ट सौंपी है।
इस घटना के लिए कांग्रेस द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दोषी ठहराने की आलोचना करते हुए प्रसाद ने कहा, "यह रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है और ऐसे में इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पूरी तरह व्यर्थ है। हम इसकी पूर्णतया निंदा करते हैं।"
इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने लाल कृष्णआडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अशोक सिंघल और विनय कटियार जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेते हुए कहा था,"विध्वंस के समय वे सभी वहां मौजूद थे। वे सभी खुश हो रहे थे और 'एक धक्का और दो' के नारे लगा रहे थे। भाजपा दोहरी बात करने में अग्रणी रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications