प्रमुख उद्योगों के सूचकांक में मई में 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी
इन प्रमुख उद्योगों में कच्चा तेल, रिफाइन पेट्रोलियम ईंधन, कोयला, बिजली, सीमेंट और तैयार इस्पात शामिल है। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इन छह प्रमुख क्षेत्रों का कुल 26.7 फीसदी योगदान होता है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-मई की अवधि में इन छह उद्योगों में संचयी विकास 3.9 फीसदी रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में 2.7 फीसदी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications