दिल्ली के दरवाजे तक पहुंचा मानसून (लीड-1)
मौसम विभाग के निदेशक अजित त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "मानसून राजधानी के दरवाजे तक पहुंच गया है। हम अगले एक या दो दिन में क्षेत्र में बारिश की आशा कर सकते हैं।"
इस बीच, गर्मी से तंगहाल दिल्लीवासियों के लिए मंगलवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह-सबुह बारिश हुई और लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इसका स्वागत किया।
मौसम विभाग के अधिकारियों का हालांकि कहना है कि यह मानसून पूर्व की बारिश है। उनके मुताबिक दिन में भी बारिश हो सकती है।
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "यह मानसून पूर्व की बरसात है। संभावना है कि दिन भर बरसात हो। हालांकि आद्र्रता का स्तर बढ़कर 66 फीसदी हो गया है।"
सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जिसके चलते राजधानी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक दिन का सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications